Showing posts with label नज़रें. Show all posts
Showing posts with label नज़रें. Show all posts

Monday, April 30, 2012

नज़रों में



बड़े भोलेपन से तुमने
कह दिया
बसा रखा है मुझे
तुमने अपनी नज़रों में
मैं भी उतना ही
चाहता हूँ तुम्हें
जितना तुम चाहती हो
देखता हूँ कब तक
बसा कर रखोगी
 नज़रों में
जब भी आँख खोलोगी
हकीकत में दिख
जाऊंगा
तुम्हारी तरह मैं भी
तुम्हें नज़रों में क़ैद
कर लूंगा
27-04-2012
475-56-04-12

Tuesday, January 17, 2012

वो आज फिर

वो आज फिर नज़रें
झुकाए
मेरे घर के सामने से
निकल गयी
डर रही थी
मेरी नज़रों से उसकी
नज़रें जो मिल गयी
ज़िन्दगी भर के लिए
क़ैद हो जायेगी
शायद उसे
मेरी चाहत का पता
नहीं था
मैं बैठा सोच रहा था
उसकी नज़र गर मेरी
नज़र से मिल गयी
उसकी आँखों का
काजल बन
ज़िन्दगी भर के लिए
उसकी आँखों में बस
जाऊंगा
मझधार में फंसी
किश्ती को किनारे
लगा दूंगा
17-01-2012
51-51-01-12

Monday, July 18, 2011

कम से कम सूरत तो दिखाया करो

ना हम से छुपा
करो
ना नज़रें चुराया
करो
निरंतर दिल से चाहा
तुम्हें
रूह अपनी समझा
तुम्हें
मोहब्बत का नाम तो
बदनाम ना करो
कम से कम सूरत तो
दिखाया करो
हाल-ऐ-दिल बताया
करो  
दिल को सुकून
पहुंचाया करो
18-07-2011
1202-82-07-11