Showing posts with label सिसकियाँ. Show all posts
Showing posts with label सिसकियाँ. Show all posts

Sunday, May 13, 2012

सिसकियाँ


सदियों से उठ रही हैं
गरीब के दिल से
सिसकियाँ
पीढी दर पीढी
रुकी नहीं ये सिसकियाँ
दो जून रोटी के खातिर
चलती रहती हैं
सिसकियाँ
बचपन से बुढापे तक
बंद नहीं होती
सिसकियाँ
ज़िन्दगी का दूसरा नाम
हो गया सिसकियाँ
तारीख बदली
वक़्त बदला
रुकी नहीं ये सिसकियाँ
राजाओं ने देखा,
नवाबों ने देखा
करा कुछ भी नहीं
बंद करने के लिए
सिसकियाँ
13-05-2012
518-32-05-12

Thursday, May 19, 2011

सिसकियाँ

सिसकियाँ
बेबसी और गम में
सिसकियाँ
दर्द में सिसकियाँ
विछोह में सिसकियाँ
बच्चे से बड़े तक सब
लेते हैं सिसकियाँ
मन और ह्रदय की व्यथा
दर्शाती है सिसकियाँ
कौन नहीं लेता है
सिसकियाँ
सुकून देती हैं सिसकियाँ
दिल-ओ-दिमाग का
बोझ कम करती हैं
सिसकियाँ
अकेलापन मिटाती हैं
सिसकियाँ
निरंतर
दोस्ती निभाती है
सिसकियाँ
19-05-2011
887-94-05-11