Showing posts with label जवाब. Show all posts
Showing posts with label जवाब. Show all posts

Monday, June 25, 2012

अब तक पता नहीं था


अब तक पता नहीं था
चुप रहना
कितना अच्छा होता है
जुबां को
आराम देना से कितना
फायदा होता है
अब चुप रहता हूँ
खुशी से जीता हूँ
ना कोई नाराज़ होता है
ना जवाब में
अपशब्द कहता है
ना रिश्तों में दरार आती
ना मनों में फर्क आता है
जब भी मिलता है
गले लग कर मिलता है
हर शख्श मुझे
अब दोस्त समझता है
25-06-2012
598-48-06-12


Sunday, September 18, 2011

आज की रात इंतज़ार में गुजर गयी

इंतज़ार में गुजर गयी
कल रात की
शुरुआत सवाल से होगी
जवाब की उम्मीद होगी
निरंतर
बहानेबाजी होगी
शिकवा शिकायत होगी 
फिर रजामंदी होगी
रात गहरी हो जायेगी
नींद आने लगेगी
आँखें बंद होगी 
सवाल,जवाब से
बात आगे नहीं बढ़ेगी
कहानी वहीँ अटक
जायेगी
रात यूँ ही गुजर
जायेगी   
19-09-2011
1526-97-09-11

Sunday, August 7, 2011

अपना यकीन कायम रखता हूँ

वो कैसे होंगे?

अच्छे ही होंगे

क्या याद करते होंगे ?

ज़रूर करते होंगे

निरंतर खुद से सवाल

करता हूँ

जवाब भी खुद ही

देता हूँ

खुद को खुश रखने की

भरपूर कोशिश

करता हूँ

अपना यकीन कायम

रखता हूँ

07-08-2011

1311-33-08-11