Showing posts with label बेवफायी का तोहफा. Show all posts
Showing posts with label बेवफायी का तोहफा. Show all posts

Wednesday, March 7, 2012

बड़ी मुश्किल से भूला हूँ

मत सुनाओ मुझे
अपने दिल के अफ़साने
बड़ी मुश्किल से भूला हूँ
अब याद ना दिलाओ
मुझे मेरे अफ़साने
तुम्हारे साथ भी वही
हुआ होगा
जो मेरे साथ हुआ था
तुम्हें भी किसी के हुस्न ने
लूटा होगा
फिर बेवफायी का तोहफा
दिया होगा
ज़ख्मों से नवाज़ा होगा
फिर तुम्हें ही कसूरवार
ठहराया होगा
जी भर के तडपाया होगा
लम्हा लम्हा रुलाया होगा
अब तुम भी भूल जाओ
मोहब्बत के जंजाल से
निकल जाओ
07-03-2012
310-44-03-12

Friday, October 14, 2011

बेवफायी का तोहफा



मेरे उजड़े
आशियाने का हर कौना
तेरी यादों से भरा
दिल के आईने में
सिर्फ तेरा चेहरा झांकता
फिर मोहब्बत का
ये कैसा सिला दिया
वफ़ा के नाम पर
बेवफायी का तोहफा दिया
निरंतर
हँस कर जीने वाले को
रोने के लिए मजबूर किया
हर दिल वाले  का
रिश्तों से यकीन उठा दिया
बड़े अंदाज़ से अपना
वहशीपन दिखा दिया
14-10-2011
1645-53-10-11