Showing posts with label मार्च. Show all posts
Showing posts with label मार्च. Show all posts

Monday, April 8, 2013

मार्च की दोपहर


मार्च की दोपहर
पतझड़ का मौसम
पीले पत्ते टूट कर
हवा में उड़ रहे
धरती पर बिखर रहे
नए पत्ते
जन्म लेने को आतुर
टहनी की
कोख में पल रहे
वृक्ष निस्तेज खड़े
असमंजस में डूबे
बिछड़ों के दुःख में
आसूं बहाएँ
या आनेवालों का
स्वागत करें
15-71-08-02-2013
मार्च,मौसम,पतझड़ ,वृक्ष
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Tuesday, April 5, 2011

निरंतर अँधेरे के बाद,उजाला आता


का महीना आया
गुलमोहर
उदास होने लगा
अब पत्ते गिरेंगे
वो लावारिस सा 
दिखेगा
पक्षी बैठना बंद करेंगे
घोंसले रीते होंगे
बिना छाया
कोई नीचे नहीं बैठेगा
इस दुःख में डूब गया
आंसूं बहाने लगा
धैर्य खोने लगा
भूल गया अप्रैल में
नए पत्ते आएँगे
लाल फूलों से लदेगा
पक्षी पहले से ज्यादा
आयेंगे
नए घोंसले बनाएँगे
चहचाहट से
वातावरण में जीवन का
अहसास कराएँगे
लोग इच्छा से
उसकी छाया में बैठेंगे
हर वर्ष भूल जाता
धैर्य भी रखना होता
समय सदा एक सा
नहीं रहता
निरंतर अँधेरे के बाद
उजाला आता
05-04-2011
603-36 -04-11