Showing posts with label हास्य कथा. Show all posts
Showing posts with label हास्य कथा. Show all posts

Monday, August 1, 2011

हास्य कविता-हँसमुखजी की आग उबलती जुबान

हंसमुख जी दस साल से
अस्पताल में भर्ती थे
अपनी आग उगलती जुबान
टोकने और ठुकने की आदत से
ना मर पा रहे थे
ना जी पा रहे थे
टोकने और ठुकने की कहानी
स्कूल से शुरू हुयी
जब तल्लीनता से पढ़ा रहे
मास्टरजी को
हँसमुखजी ने टोक दिया
आप का पढ़ाया समझ नहीं आता
समय व्यर्थ होता है
कह कर उनका पारा चढ़ा दिया
मास्टरजी ने जवाब में
एक चमाट जमा दिया
आइन्दा चुपचाप पढने का
आदेश दिया
दूसरा हादसा कॉलेज में हुआ
जब सहपाठी कन्या को
ख़ूबसूरती के नाम पर
धब्बा करार दे दिया
कन्या ने
चप्पल से हँसमुखजी का
स्वागत किया
बाकी कन्याओं से
तिरस्कार करवाया
तीसरा हादसा
शादी के वक़्त हुआ
घोडी पर बैठ कर
घोडी की नस्ल पर
फिकरा कस दिया
उसे गधे की बहन कह दिया
घोडी को बर्दाश्त नहीं हुआ
उन्हें ज़मीन पर गिरा दिया
धूल चटा कर बदला लिया
शादी को अस्पताल में
संपन्न करवाया गया
चौथा हादसा
बाप बनने के समय आया
किसी ने कह दिया
लड़का या लडकी होना
भगवान् के हाथ होता है
जवाब में हँसमुखजी ने
सवाल खडा कर दिया
भगवान् के हाथ क्या
ख़ाक होता है
जैसा किस्मत में लिखा ,
वैसा होता है
भगवान् कुपित हो गए
हँसमुखजी एक साथ
पाँच बच्चों के बाप बन गए
पाँचवा हादसा
पिता की म्रत्यु के बाद हुआ
वसीयत का मसला कोर्ट में था
जज ने पूछ लिया
माँ बाप की अकेली संतान हो
उन्होंने जुबान से
आग उगलते हुए कह दिया
उनकी जानकारी में वो अकेले थे
और भाई बहन हो तो पता नहीं
जज साहब क्रोधित हो गए
फैसले में लिख गए
गुमशुदा भाई बहन की
जांच होनी चाहिए
जायदाद को खटाई में ड़ाल गए
छटा हादसा
दिल दहलाने वाला था
हँसमुख जी ने
यमराज से पंगा ले लिया
स्वर्ग जाओगे या नरक ?,
यमराज ने मरने से पहले पूछ लिया
हँसमुख जी ने आग उगली
नाटक मत करो
ऐसे पूछ रहे हो जैसे
मरने वाले की इच्छा से ही
भेजते हो
यमराज आग बबूला हो गए
उन्हें साथ ले जाने की जगह
अस्पताल में सड़ने के लिए
छोड़ गए
तब से अस्पताल में भरती हैं
गिन गिन कर दिन काट रहे हैं
ना मरते हैं,ना जीते हैं
अब भी डाक्टर और नर्स को
तीखी जुबान का
स्वाद देते रहते हैं
बदले में खुद भी गाली
खाते रहते हैं
01-08-2011
1280-02-08-11

Monday, June 20, 2011

अरमानों का घडा

वो निरंतर
मुझे देख रही थी
नज़रों से नज़रें मिली
तो मुस्कराने लगी
मैं भी मुस्कराया 
आहिस्ता,आहिस्ता
मेरी तरफ बढ़ी
मैं भी उम्मीद में
उसकी तरफ बढ़ा
दोनों एक जगह
आमने सामने रुके
समय क्या हुआ ?,
उसने पूछा
पांच बजे हैं, मैंने कहा
धन्यवाद उसने कहा
हिम्मत कर मैंने पूछा,
अकेली हो  
हाँ , 
उसने जवाब दिया
खुश होता 
उससे पहले ही
मातमी सन्देश 
साथ में दिया
वो आने वाले हैं
तब तक  मित्र का
इंतज़ार कर रही हूँ
अभी इतना इंतज़ार 
कराते हैं
शादी के बाद 
क्या करेंगे ?
कह कर 
मेरे अरमानों का
घडा फोड़ दिया
20-06-2011
1079-106-06-11

Monday, May 16, 2011

दोस्ती

फ़ोन की घंटी बजी,हंसमुखजी ने फ़ोन उठाया,
आवाज़ आयी, हंसमुखजी हैं ?
हंसमुखजी ने जवाब दिया,हाँ,हंसमुख बोल रहा हूँ ,
आवाज़ पहचान कर पूछा,कौन शर्मा ?
तेरी आवाज़ को क्या हो गया ?
लग तो रहा था तूं ही है,पर कुछ अजीब सी लग रही थी,
उत्तर आया,नाटक मत कर, बता क्या कर रहा है ?
“तुमसे बात कर रहा हूँ” 
नहीं ,मेरा मतलब व्यस्त तो नहीं है  ?
“फिलहाल तो तुमसे बात करने में व्यस्त हूँ”
मेरा मतलब,इसके पहले तो कुछ ख़ास तो नहीं कर रहा था ?
ख़ास तो अब भी नहीं कर रहा हूँ ,हंसमुख जी ने चिढ़ते हुए जवाब दिया
हँसते,हँसते शर्माजी बोले,नाराज़ ना हो,और बता कैसा है  ?
अब तक ठीक था,अब तेरी बातों से सर में  दर्द होना शुरू हुआ है
अच्छा,बकवास मत कर,एक गोली एस्पिरिन की ले ले 
झल्लाते हुए हंस मुखजी बोले, सर दर्द गोली से ठीक नहीं होगा.
तुम फालतू बकवास करना बंद  कर दो, ठीक हो जाएगा
अब झल्लाने की बारी शर्माजी की थी,चहकते  हुए बोले
मेरी बात को बकवास  कहते  हो
मैं तुम्हारा  दोस्त हूँ, कम  से कम  ठीक से तो बात करा कर
हंसमुख जी के दिमाग का पारा चढ़ गया .
चिल्ला  कर बोले सुबह- सुबह दिमाग खराब  कर दिया,
सारा  समय  बर्बाद  कर दिया ,
ऊपर से चिल्ला रहे हो, मुझे नसीहत दे रहे हो.
कह कर क्रोध में फ़ोन बंद कर दिया.
फ़ोन की घंटी फिर बजी,
हंसमुख जी ने नहीं चाहते हुए भी फ़ोन उठाया
शर्माजी  अब पहले से भी ज्यादा जोर से चिल्ला रहे थे
"कान खोल कर सुन लो ,आज के बाद कभी फ़ोन नहीं करूंगा "
हंस मुखजी  बोले,पहले कहाँ कान बंद थे, जो धोंस दिखा रहे हो ,
खुद ही फ़ोन करते हो ,फिर फ़ोन नहीं करने की धमकी देते हो
मैं भी, ना तो तुम्हारा फ़ोन उठाऊंगा ना ही तुम्हें फ़ोन करूंगा
दो मिनिट बाद शर्माजी के फ़ोन की घंटी बजी,
फ़ोन उठाया, हंस मुख जी की आवाज़ थी,
कुछ कहते उस से पहले ही आवाज़ आयी
अरे सुन, प्रभाकर आया हुआ है ,शाम को खाने पर बुलाया है ,
तुझ को भी आना है .कितने बजे आयेगा ?
शर्माजी ने जवाब दिया,आठ बजे ,
हंसमुखजी बोले ,थोड़ा ज़ल्दी आना, गप्पें मारेंगे
शाम को तीनों  दोस्त मिले, हँसते हँसते शर्माजी बोले,
हंसमुख ,तूँ गुस्सा बहुत करता है यार ,
हंस मुखजी ने जवाब दिया,तूँ भी फालतू फ़ोन बहुत करता है यार
प्रभाकर बोला, एक दूसरे के बिना,मन भी तो नहीं लगता है यार
तीनों खिलखिला कर हंसने लगे
16-05-2011
866-73-05-11
(लघु,हास्य कथा)