Showing posts with label अतीत. Show all posts
Showing posts with label अतीत. Show all posts

Thursday, September 1, 2011

अतीत का दस्तावेज

कोने में पडा
वक़्त की मार से
पीला पड़ गया ख़त
रद्दी का टुकडा नहीं 
अतीत का दस्तावेज है 
मेरे दोस्त की
दोस्ती का सबूत है 
उसकी भावनाओं का
प्रतीक है 
मेरे लिए खुशनुमा
माहौल में
लौटने का रास्ता है
उस ख़त को पढ़ना
जाने वाले को
श्रदांजली देने का
खूबसूरत ढंग  है
निरंतर
मन मष्तिष्क में
मंद पड़ गए
संबंधों की गर्माहट
महसूस करने की
अद्भुत विधि  है
अतीत को वर्तमान में
देखने का सुन्दर
तरीका है
01-09-2011
1426-01-09-11

Wednesday, August 17, 2011

क्या दिया ज़िन्दगी ने मुझको खुद से पूछता हूँ

क्या दिया

ज़िन्दगी ने

मुझको

खुद से पूछता हूँ

अतीत को

टटोलता हूँ

कभी हंसता हूँ

कभी रोता हूँ

निरंतर सोच में

पड़ता हूँ

जो करना नहीं

चाहिए था

उसका कैसे

सुधार करूँ ?

भविष्य को

चैन से भर दूं

या बचा समय

ऐसे ही काट लूं ?

क्या खुद को

माफ़ कर पाऊंगा ?

क्या चैन से

मर पाऊंगा ?

उत्तर मिलता नहीं

क्या इसे कर्मों की

सज़ा समझूँ ?

आगे दिल

किसी का

ना दुखाऊँ

वो रास्ता

समझूँ ?

17-08-2011

1370-92-08-11

Monday, July 25, 2011

आज जो हो रहा उसे कौन देखना चाहता

छोटे बड़े मकानों के बीच

वो पतली सी गली उसके

आख़िरी छोर पर

मेरा पुश्तैनी मकान

चूने की दीवारें

छोटे छोटे कमरे

कौने में बिना मुंडेर की

पतली से सीढ़ी

सम्हल कर ऊपर चढो तो

समय से आहत,उबड़ खाबड़ छत

माता पिता की नज़रों से बच कर

उस पर चढ़ कर

भरी दोपहर में पतंग बाज़ी

किसका मांझा तेज़ है

वर्चस्व की लड़ायी

वोह काटा की आवाजें

जीत की किलकारियां

हार से मुरझाये चेहरों

की सिसकियाँ

आज जो जीता कल हारता

पतंग उड़ाना बंद ना होता

निरंतर याद आती

मुझे मेरी गली की पतंगबाजी

ना अब मैं वहां रहता

ना वो गली और मकान

सब विकास की भेंट चढ़ गया

अब एक बड़ा भारी मॉल वहां खडा है

जिसने मेरे अतीत को दबा दिया

साथ ही दबा दिया किलकारियों को

जोश खरोश को

भरी दोपहर में खेल को

छोड़ दिया बंद कमरों में टीवी को

उसके देख कर

सपने पूरे कर लो

अब भी नींद में वोह काटा की

आवाज़ मुंह से निकलती

बच्चे हंसी उड़ाते,फिर पूंछते

पापा पुराने दिन क्यों नहीं भूलते ?

उन्हें कैसे समझाऊँ

उन्ही दिनों ने अब तक ज़िंदा रखा

आज जो हो रहा

उसे कौन देखना चाहता

25-07-2011

1232-112-07-11