Showing posts with label तनहा. Show all posts
Showing posts with label तनहा. Show all posts

Sunday, November 11, 2012

या खुदा क्यूं इतना ज़ुल्म ढाते हो



या खुदा
क्यूं इतना ज़ुल्म ढाते हो
तन्हाइयों में भी
तनहा नहीं रहने देते हो
टूटे हुए दिल को तोड़ते हो
ख्यालों में
ज़लज़ला मचाते हो
यादों को
ज़हन से ना जाने देते हो
गर इतना यकीन
तुम्हें अपने वजूद पर
तो मिला दो उससे
नहीं तो यादों से उसका
नाम-ओ-निशाँ ही मिटा दो
मुझे तन्हाई में तो
सुकून पाने दो
837-21-11-11-2012
यादें,तनहा,तन्हाइयां, सुकून

Tuesday, August 21, 2012

तनहा हूँ भी तनहा नहीं भी



रोज़ दिखते हैं नए नए चेहरे
दिखते नए नए नए मंज़र भी

मिलता हूँ नए नए लोगों से
देखता हूँ नए नए नज़ारे भी

दिखते तो साए भी हैं रोज़ हमें
कभी निभाते नहीं साथ वो भी

इतनी भीड़ में भी अकेला हूँ 
तनहा हूँ भी तनहा नहीं भी
21-08-2012
671-31-08-12

Thursday, January 19, 2012

दिल ने जिसे भी चाहा

दिल ने
जिसे भी चाहा
वो जुदा हो गया
नहीं कहता
मैं तनहा हो गया
मेरा खुदा मेरे साथ रहा
दिल निरंतर
उसे याद करता रहा
इतना ज़रूर है
दिल को राहत
मुझे सुकून नहीं
उम्मीद फिर भी
खोयी नहीं
वो भी याद तो
करता होगा
दो कतरे आंसू  के
बहाता होगा
अपने खुदा से भी
डरता होगा
खुदा के
खौफ से ही सही
कभी तो लौट कर
आयेगा
हसरतों के बगीचे में
बहार बन कर
छाएगा
मोहब्बत की
किश्ती को किनारे
लगाएगा
19-01-2012
63-63-01-12

Friday, July 29, 2011

उनसे मिलना क्या हुआ

उनसे

मिलना क्या हुआ

तन्हा

दामन उजाले से

भर गया

चाहत की हवा बहने

लगी

मोहब्बत के फूल

खिलने लगे

जहन ख्यालों से

महकने लगा

निरंतर उदास चेहरा

मुस्कारने लगा

दिल अब खुद का

ना रहा

उनकी मोहब्बत में

गिरफ्तार हो गया

29-07-2011

1260-144 -07-11

Sunday, June 12, 2011

रो रो कर फिर से कहता हूँ,उसके बिना मैं तनहा हूँ

निरंतर
खुद से कहता हूँ
उसके बिना मैं तनहा हूँ ,
हर लम्हा बेचैन रहता हूँ
यादों का समंदर उफनता है
उसके पास ले जाता है
तन्हायी को मिटाता
कभी उसकी आवाज़ में
ग़ज़ल सुनायी देती
चुलबुली हंसी खनकती
बदन में गुदगुदी करती
कभी बालों में हाथ फिराती
एक पल भी 
चैन नहीं लेने देती
निरंतर इठलाती,इतराती
रोमांचित करती
ज़न्नत का अहसास कराती
कौन कहता है ?
मैं तनहा हूँ
जोर से चिल्लाता हूँ
यादों का तूफ़ान थमता है
होश में आता हूँ
मायूसी से घिरता हूँ
रो रो कर फिर से कहता हूँ
उसके बिना मैं तनहा हूँ
11-06-2011
1034-61-06-11