Showing posts with label मायूस. Show all posts
Showing posts with label मायूस. Show all posts

Saturday, March 17, 2012

जो बनते हैं सहारा लोगों के

जो बनते हैं सहारा
लोगों के
हिम्मत होंसला बढाते हैं
रोते से हंसाते हैं उनको
बांटते हैं मुस्कान ज़माने को
उन्हें खुद का ख्याल नहीं
खुद अँधेरे कमरे में बैठे
सह रहे हैं
कैसे समझाए उन्हें कोई
अँधेरे को छोड़
उजाले में आ जाओ
कुछ अपना भी ख्याल करो
चाहने वालों को मायूस
ना करो
जिन्हें हंसाया था बड़ी
मुश्किल से
उन्हें फिर से ना रुलाओ
17-03-2012
391-125-03-12

Saturday, February 18, 2012

मौसम खुश गवार था

मौसम खुश गवार था
ठंडी हवा बह रही थी
पेड़ों का पत्ता पत्ता
डाली डाली झूम रही थी
चिड़ियाएं रोज़ से
ज्यादा चहक रही थी  
मैंने सोचा
उन्हें पैगाम भेज दूं
साथ,नाच गा  लूं
कुछ वक़्त साथ गुजार लूँ
तभी ख्याल आया
उन्हें भी तो पता होगा
मौसम खुशगवार है
अगर वो चाहते
तो खुद ही चले ना आते
शायद उनका ही पैगाम
आ जाए
उम्मीद में कयास
लगाता रहा
दिन गुजर गया
शाम तक मायूस
बैठा रहा
18-02-2012
188-99-02-12

Saturday, October 1, 2011

ज़िन्दगी बहुत गुजार ली दर्द दिल में लिए

ज़िन्दगी
बहुत गुजार ली
दर्द दिल में लिए
कोई सहारा मिले
बात मन की सुन ले
दिल में बरसों से
चुभ रही फास को
निकाल दे
निरंतर उस चेहरे को
ढूंढता रहा  
चेहरे पर हँसी लाये
उजड़े हुए गुलशन में
फिर से बहार लाए
माली की
तलाश में निरंतर
भटक रहा हूँ
मायूस हो गया हूँ
मगर
उम्मीद नहीं छोडी 
यकीन मुझे खुदा पर
कभी तो ग़मों से
राहत मिलेगी
लबों पर मुस्कान
होगी
30-09-2011
1587-158-09-11