Showing posts with label पैगाम. Show all posts
Showing posts with label पैगाम. Show all posts

Thursday, June 7, 2012

उम्मीद में



घर की मुंडेर से
चिड़िया उड़ कर
मेरे घर के
बगीचे में आयी
 यूँ लगा जैसे
उनका पैगाम लाई है
मैं उदास चेहरे से
उसके पास गया
तो फुर्र से उड़ गयी
मुझे यकीन हो गया 
मेरा हाल जानने
आयी थी
तब से अब तक
चिड़िया के आने की
उम्मीद में
बगीचे में ही बैठा हूँ
कभी तो आकर
उनका हाल
बतायेगी
मिलने का पैगाम भी
साथ लायेगी
06-06-2012
578-28-06-12

Saturday, February 18, 2012

मौसम खुश गवार था

मौसम खुश गवार था
ठंडी हवा बह रही थी
पेड़ों का पत्ता पत्ता
डाली डाली झूम रही थी
चिड़ियाएं रोज़ से
ज्यादा चहक रही थी  
मैंने सोचा
उन्हें पैगाम भेज दूं
साथ,नाच गा  लूं
कुछ वक़्त साथ गुजार लूँ
तभी ख्याल आया
उन्हें भी तो पता होगा
मौसम खुशगवार है
अगर वो चाहते
तो खुद ही चले ना आते
शायद उनका ही पैगाम
आ जाए
उम्मीद में कयास
लगाता रहा
दिन गुजर गया
शाम तक मायूस
बैठा रहा
18-02-2012
188-99-02-12

Thursday, November 10, 2011

शरारत


 पैगाम
भेजते घर आयेंगे
इंतज़ार करता
कोई दरवाज़ा खटखटाता
खोलता तो
कोई नज़र ना आता
लिफ़ाफ़े पर
मेरा नाम लिखा होता 
खोलता तो खाली
कागज़ निकलता 
खुद ही हँस कर
बताते थे
उन्हें शरारत में
मज़ा आता
शरारत का
उनका अंदाज़ बड़ा
निराला था
निरंतर मन को
लुभाता था
मेरी चाहत को
बढाता था
09-11-2011
1762-30-11-11

Monday, October 31, 2011

काश वो खुद आते


वो निरंतर
पैगाम भेजते हैं
दिल में फूल खिलते हैं
लिफ़ाफ़े पर
उनके नाज़ुक हाथों के
निशाँ
दिल को छूते हैं
ख़त के
एक एक लफ्ज़ में
उनकी खुशबू ज़ज्ब
होती है
कागज़ में उनका
अक्स नज़र आता है
उनकी यादें ताज़ा
होती हैं
फिर भी उनकी कमी
खलती है
मेरी हसरतें
चिल्ला चिल्ला कर
कहती हैं
काश वो खुद आते
तो बात
कुछ और होती
30-10-2011
1727-134-10-11

Friday, August 12, 2011

निरंतर इंतज़ार के बाद उनका पैगाम आया

निरंतर
इंतज़ार के बाद
उनका पैगाम आया
सुबह मिलने का
वक़्त तय हुआ
रात भर उम्मीद में
जागता रहा
सुबह मिलने का
वक़्त आया
नींद के आगोश में
खो चुका था
नींद खुली बहुत
देर हो चुकी थी
उन्होंने
किसी और का हाथ
थाम लिया था

11-08-2011

1338-60-08-11

Tuesday, August 9, 2011

दो लफ्ज़ तारीफ़ के क्या लिख दिए उन्होंने

दो लफ्ज़ तारीफ़ के

क्या लिख दिए उन्होंने

मन चंचल हो गया

निरंतर उनसे मिलने

की जिद करने लगा

दिल ने भी

तस्वीर देख ली उनकी

दिल क्यों पीछे रहने लगा

दिल भी बेकाबू हो गया

इज़हार-ऐ-मोहब्बत

को मचलने लगा

कोई बता दे मुझे

कैसे दोनों को समझाऊँ ?

या फिर तरीका बता दे

पैगाम उन्हें भिजवा सकूँ

उनकी रज़ा भी जान लूं

09-08-2011

1326-48-08-11