Showing posts with label मुल्क. Show all posts
Showing posts with label मुल्क. Show all posts

Sunday, July 17, 2011

जब मुंसिफ ही कातिल हो गए,फैसला क्या ख़ाक करेंगे


आवाम का माल
जब जेब में रखेंगे
चोरों को
क्या ख़ाक पकड़ेंगे  
वोट के खातिर
मजहब की सियासत
करेंगे
आवाम का ख्याल
क्या ख़ाक रखेंगे
निरंतर गद्दारों को
जब माफ़ करेंगे
मुल्क का ख्याल
क्या ख़ाक रखेंगे
कातिल हो गए
फैसला
क्या ख़ाक करेंगे
गुनाहगार बाहर होंगे
बेगुनाह सज़ा पाते
रहेंगे
17-07-2011
1196-76-07-11
(मुंसिफ=फैसला करने वाला,सियासत =राजनीति ,आवाम =जनता)

Saturday, July 16, 2011

निरंतर सोचता हूँ कब हथियार उठाऊँ मैं ?

मुल्क के नेता
लाशों पर सियासत
करते रहे
कुर्सी के खातिर
मजहब के नाम पर
हाथ पर हाथ धर कर
बैठे रहे
हम रोज़ अपनों को
खोते रहे
मासूम जान से हाथ
धोते रहे
वो जाम पर जाम
उड़ाते रहे
हम खून के घूँट
पीते रहे 

अब मुमकिन नहीं की
खामोशी से बैठ जाऊँ मैं
लोग मरते रहे
चुपचाप देखता जाऊँ मैं
सीने में सुलग रही
आग को
कब तक दबाऊँ मैं ?
निरंतर सोचता हूँ
कब हथियार 
उठाऊँ मैं ?
क्या इनके जैसा 
बन जाऊँ मैं ?
काम हैवान का 
कर दूं मैं ?
खुदा का ख्याल 
आते ही
रुक जाता हूँ मैं

16-07-2011
1192-72-07-11

Monday, June 6, 2011

इस मुल्क का क्या होगा ?

जहाँ निहत्थों को लाठी
अलगाववादियों  को सुरक्षा
मिलेगी
जनता का पैसा,भ्रष्टाचारियों द्वारा
विदेशों बैंकों में छुपा कर रखा जाएगा
देश का किसान आत्महत्या करता रहेगा
इस मुल्क का क्या होगा ?
जहाँ सरकार भ्रष्टाचारियों को
बचाती रहेगी
सत्ता के लिए आंतकवादियों को
फांसी की सज़ा से बचाती रहेगी
घर जाकर मिजाजपुर्सी होती रहेगी 
इस मुल्क का क्या होगा ?
जहाँ शहीदों की विधवाएं रोती रहेगी
 शहीदों के नाम पर राजनीती होती रहेगी
नेताओं की मूर्तियाँ लगती रहेगी
इस मुल्क का क्या होगा ?
जहाँ धर्म,भाषा,जात,पांत के नाम पर
नेताओं की कारगुजारियां चलती रहेगी
जनता को निरंतर
झूठी दिलासा मिलती रहेगी
इस मुल्क का क्या होगा ?
जहाँ भूखी जनता,भूखी रहेगी
महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त रहेगी
नेताओं के जाल में फंसती रहेगी
06-06-2011
1008-35-06-11