Showing posts with label जिद. Show all posts
Showing posts with label जिद. Show all posts

Saturday, March 16, 2013

ये ख्वाब भी बड़े जिद्दी होते हैं


ये ख्वाब भी
बड़े जिद्दी होते हैं
बिन बुलाये ही आ जाते
अरमानों को
आसमान पर चढ़ा देते 
पूरा होने के इंतज़ार में
उम्र पूरी हो जाती
मगर ये कभी पूरे नहीं होते 
जिद पर अड़े रहते हैं
ख्व्वाब ही रह जाते हैं
30-30-16-01-2013    
ख्व्वाब, जिद, जिद्दी
डा.राजेंद्र तेला,निरंतर

Tuesday, July 24, 2012

इस दिल पर बस नहीं मेरा



इस दिल पर बस
नहीं मेरा
कितना भी समझाऊँ
समझता नहीं है
बार बार मचलता है
कोई अपना सा
ढूँढने की
जिद करता है
निरंतर भटकता है 
24-07-2012
618-15-07-12



Saturday, October 22, 2011

अब मैंने भी ठान ली


अब मैंने भी ठान ली
उन्हें ख़त क्यूँ लिखूँ ?
क्यूं हमेशा मैं ही
पहल करूँ?
मुझे अहसास है
दिल उनका भी याद
करता होगा
मेरी याद में निरंतर
तड़पता होगा
मन उनका भी
मेरी आवाज़ सुनने को
करता होगा
मैं यहाँ रो रहा हूँ
उन्हें वहां रोने दो
गर उन्होंने जिद
कर ली
मुझे भी जिद कर
लेने दो
इंतज़ार का अहसास
उन्हें भी होने दो 
22-10-2011
1690-97-10-1

Friday, August 5, 2011

कुछ तो है उनमें जो किसी और में नहीं

कुछ तो है उनमें

जो किसी और में नहीं

उनके अंदाज़ का कहीं

कोई सानी नहीं

बात हुस्न-ओ-इश्क

की नहीं

ना ही कोई मजबूरी

उनका

जादू ही कुछ ऐसा है

कि दिल मानता नहीं

नाम जहन में आते ही

दिल में कुछ होता है

लाख रोको,रुकता नहीं

निरंतर

उनसे मिलने की

जिद करता है

05-08-2011

1308-30-08-11

Monday, May 23, 2011

जिद ही जिद में

 वो खुद ना आए
ख़त के जरिए
हाल-ऐ दिल सुनाते रहे
हम उनके ना आने से
खफा हो गए
हमने भी जिद में
उन्हें जवाब ना दिया
वो ख़त भेजते रहे
हम निरंतर जिद में
खामोश बैठे रहे
ख़त आने बंद हो गए 
हमने सोचा वो भी
जिद पे आ गए
फिर  पता चला
वो किसी और के
 हो गए
हम सर पकड़ कर
बैठ गए
जिद ही जिद में
उनसे हाथ धो गए 
23-05-2011
914-221-05-11