Showing posts with label हालात. Show all posts
Showing posts with label हालात. Show all posts

Monday, May 28, 2012

हमारे ग़मों को आँसूं ना दो


हमारे ग़मों को
आँसूं ना दो
तुम्हारे लिए तो
हँसने का वक़्त है
खुल कर हँस लो
नकाब उठ चुका
तुम्हारे चेहरे से
तुम भी ज़माने
जैसे हो
खुद रुलाने के
हालात पैदा करते हो
फिर मनाने को
कंधा देते हो
28-05-2012
533-53-05-12

Thursday, January 26, 2012

मुझ से खुश कोई ना मिला


हालात से परेशाँ
सुकून की तलाश में
घर से निकल पडा
जहां भी 
हँसते चेहरे को देखा
खुश रहने का नुस्खा
पूछने लगा 
हर शख्श रो रो कर
अपने
गम बयाँ करने लगा
हर तरफ
गम का माहौल था 
हर शख्श
इक ज़िंदा लाश से
कम ना था 
दिखाने की होड़ में 
झूठ ही हंस रहा था
हकीकत का पता
चल चुका था
मुझ से खुश
कोई ना मिला
उलटे पैर
अपनों के बीच  
लौट चला
जो जैसा भी था
उसे गले लगा लिया 
फिर सुकून से
रहने लगा
26-01-2012
84-84-01-12

Thursday, November 10, 2011

अजीब हालात हैं


अजीब हालात हैं
सामने लोग
वाह वाह  करते  
पीठ पीछे हाय हाय
करते
दिल में नफरत का
अम्बार
लगा कर रखते
निरंतर
चेहरे को मुस्कारहट
से सजा कर रखते
मन में रोते रहते
ज़िन्दगी बर्बाद करते
रहते 
10-11-2011
1771-39-11-11

Wednesday, August 10, 2011

कभी अर्श पर था अब फर्श पर हूँ

पहले लोगो की
नज़रों का तारा था
अब नज़रों से दूर हूँ

लोग निरंतर
मुझे तलाशते थे
अब मैं तलाशता हूँ
जुबान पे उनकी
मेरा नाम भी नहीं आता
सब को पहचानता हूँ
मुझे कोई नहीं

पहचानता
हालात से मजबूर हूँ
कभी अर्श पर था
अब फर्श पर हूँ

हकीकत के रूबरू हूँ

10-08-2011

1332-54-08-११

(अर्श=आसमान)

Saturday, July 9, 2011

जैसे भी होगा जीते रहेंगे

हालात को मंज़ूर
कर लिया
अब रास्ता ये ही
चुन लिया
खामोशी से सब 
देखते रहेंगे
चुपचाप सहते रहेंगे
ना प्रतिरोध करेंगे
ना विरोध की 
बात करेंगे
दिए की मंद हुयी
रोशनी को
बुझने ना देंगे
कम में संतोष करेंगे
निरंतर हँसते रहेंगे
जैसे भी होगा जीते
रहेंगे
09-07-2011
1158-42-07-11