Showing posts with label खामोश. Show all posts
Showing posts with label खामोश. Show all posts

Tuesday, August 21, 2012

खामोश है फिजा



खामोश है फिजा
खामोश  हैं पेड़ पत्ते
खामोश है
तालाब का पानी
सब इंतज़ार में
कब मोहब्बत की हवा
चल जाए
मौसम खुशगवार
हो जाए
हसरतों के कंकर
ठहरे पानी में
ज़लज़ला मचाये
चारों तरफ
मोहब्बत की महक
फ़ैल जाए
फिजा में रवानी
आ जाए
21-08-2012
678-38-08-12

Sunday, July 29, 2012

उनकी हर बात से डरता हूँ



उनकी हर बात से
डरता हूँ
कब तक रहेंगे खुश
समझ नहीं पाता हूँ
कब हो जायेंगे नाराज़
जान नहीं पाता हूँ
खुद से लड़ता रहता हूँ
निरंतर दुआ करता हूँ
कुछ कहना सुनना भी
छोड़ दिया
गलत ना समझ जाएँ
इस बात से डरता हूँ
अब खामोश रहता हूँ
अकेले में रोता हूँ
चुपचाप सहता हूँ
29-07-2012
628-25-07-12

Tuesday, December 20, 2011

आज याद आयी तो आँखों में आंसूं आ गए


आँखों में आंसूं
आ गए
कभी मुस्काराते
रहते थे
अब खामोश हो गए
वो साथ
निभाते निभाते
चले गए
हम होश खोते रहे
शक में बैठे रहे
उन्हें बदनाम करते रहे
खुद के हाथों से
खुद को
जिबह करते रहे
निरंतर
ग़मों को न्योता
देते रहे
20-12-2011
1875-43-12

Tuesday, December 13, 2011

तेरी बराबरी कैसे करूँ?


निरंतर सोचता हूँ
दर्द-ऐ-दिल
दुनिया को सुनाऊँ
बीते लम्हों  का
अफ़साना बताऊँ
जुबां खोलते हुए
डरता हूँ
ज़िक्र तेरा भी करना
होगा
तेरी बेवफाई का
आलम बताना पडेगा
तुझे बदनाम होना
पडेगा
उसे कैसे छुपाऊँ?
अधूरी हसरतों से
नकाब कैसे हटाऊँ?
बेफफायी का बदला
बेवफाई से क्यों दूं  ?
दिल से चाहा है तुझे
तेरी बराबरी कैसे करूँ?
इस लिए खामोश
रहता हूँ
चुपचाप सहता हूँ
14-12-2011
1860-28-12

Monday, October 24, 2011

तुम्हारी चुप्पी तुम्हारे ग़मों की कहानी कह रही है


तुम्हारी चुप्पी
तुम्हारे ग़मों की कहानी
कह रही है
नहीं मिलने की मजबूरी
तुम्हें खामोश रख रही है
जब सुनने वाला ही नहीं
कहने से फायदा भी क्या
कह कर भी सहना है
चुप रह कर भी सहना है
जब मर मर कर जीना है
निरंतर जुदा रहना है
ग़मों को
अमृत समझ कर पीना है
इसके सिवाय
कोई और चारा भी
नहीं है
24-10-2011

1704-111-10-11

Friday, October 14, 2011

आज वो उदास हैं


आज वो उदास हैं
समाँ उदास है
मौसम उदास है
हवाएं उदास है
आसमाँ उदास है
धूप का तेज़ कम
पेड़ों का
पत्ता पत्ता खामोश है
चिड़ियों का
चहचहाना बंद है
निरंतर बहती हवा
आज मंद है
उनके गम में सब
उदास हैं
उनके हंसने के
इंतज़ार में ज़र्रा ज़र्रा 
दिल से दुआ कर रहा
खुद को भूल गया
,क्यों की ?
वो उदास हैं 
14-10-2011
1644-52-10-11