Monday, June 27, 2011

चक्रव्यूह टूटे ना टूटे जीवन खुशी से जीना होगा

खुश रहना चाहते हो
कठिनाइयों का चक्रव्यूह 
तोड़ना चाहते हो  
कितने चक्रव्यूह तोड़ोगे
एक तोड़ोगे
खुश होगे,उससे पहले
दूसरे में फसोगे
चक्रव्यूह
कभी नहीं टूटता
अभिमन्यु ने तोड़ा था
दूसरे में फँस गया था
जान से हाथ धोया था
जीवन चक्रव्यूह  से
कम नहीं होता
हर दिन ,
नया चक्रव्यूह बनता
निरंतर
इंसान फंसा रहता
जीवन के साथ ही
चक्रव्यूह पूरी तरह टूटता
चक्रव्यूह में
फंसते हुए भी खुश
रहना होगा
चक्रव्यूह टूटे ना टूटे
जीवन
खुशी से जीना होगा
27-06-2011
1104-131-06-11

No comments: