Monday, April 25, 2011

बेअक्ल



अक्ल होती तो
सेहत का ख्याल रखता
ना बीमार होता
ना चारागर उन्हें बनाता
ना उनके जाल में  फंसता
ना इश्क करता
ना दिल उनको देता 
ना बेवफा कहलाता
ना बदनाम होता
ना कब्र अपनी खोदता
ना तिल तिल मरता
ना सलाह तुम को देता
ना बेअक्ल कहलाता
निरंतर हंस कर
ज़िन्दगी गुजारता
24-04-2011
752-172-04-11
१.चारागर=डाक्टर,हकीम

No comments: