Thursday, February 17, 2011

सात अंक का अलग रंग,सब अंकों से अलग ढंग


264—02-11

सात 
अंक का अलग रंग
सब अंकों से अलग ढंग
सात फेरे बिन शादी 
ना होती

सात वचनों बिन अधूरी  
रहती  
सात चक्र शरीर में होते
योग गुरु हमें बताते
ऊर्जा के केंद्र कहलाते
सात लोक पाए जाते
सात तल माने जाते
सात पदार्थ मंगल दर्शन में
शुभ माने जाते
सात स्नान आवश्यक होते
ऐसा हमें शास्त्र बताते
सप्त ऋषी 
तारा मंडल की शान
राज आकाश पर करते
सूर्य के रथ में सात घोड़े
प्रकाश में सात रंग होते
सात सुर संगीत में होते
बजते तब सब को मोहते
सात रंग बिना
इंद्र धनुष ना बनते
सात दिन सप्ताह में होते  
सात समुद्र धरती पर भारी
सात नए,सात पुराने
आश्चर्य 
विश्व में सब को भाते
सात अंक 
निरंतर जीवन में आता
सदियों से 
महत्त्व मनुष्य ने जाना
16-02-2011 

सात लोक:भू, भुवः स्वः, महः, जन, तप,सत्य 
सात चक्र:मूलाधार,स्वधिस्थान,मणिपुर, अनाहत,विशुद्धि,अजना,सहस्रार
सात स्वर: सा, रे, गा, मा, पा, धा, नि ( षड़ज, ऋषभ, गांधोर, मध्यम, पंचम, धैवत तथा निषाद)
सात ऋषि  विश्वामित्र, जमदग्नि, भारद्वाज, गौतम, अत्रि, वशिष्ठ और कश्यप
सात पदार्थ :गोरोचन, चंदन, स्वर्ण, शंख, मृदंग, दर्पण और मणि
सात स्नान :मंत्र, भौम, अग्नि,वायव्य,दिव्य,करुण,तथा मानसिक
जो क्रमशः मंत्र, मिट्टी, भस्म, गौखुर की धूल, सूर्य किरणों में, वर्षाजल, गंगाजल तथा आत्मचिंतन द्वारा किए जाते हैं।
सात समुद्र:मैडीटरेनियन सी, ऐडरीयेटिक सी, ब्लैक सागर, रेड सी,पर्शियन गल्फ,कैस्पीइअन सागर,अरेबियन सागर
विश्व के सात नए आश्चर्य: मिस्र के पिरामिड,ताज महल,एरिजोना में ग्रांड कैनयोन, पनामा नहर,एम्पायर स्टेट बिल्डिंग,सेंट पीटर की बासीलीक,चीन की महान दीवार
विश्व के सात पुराने आश्चर्य : पिरामिड,बेबीलोन के झूलते बाग़,एफेसस में अर्टेमिस का मन्दिर,ओलम्पिया में जियस की मू्र्ति,हालिकर्नासस में माउसोलस का मकबरा,रोडेस कि विशालमूर्ति,ऐलेक्जेन्ड्रिया का रोशनीघर

No comments: