Wednesday, February 16, 2011

नारियल का पेड़,बहुमूल्य होता,निरंतर काम इंसान के आता


नारियल
का पेड़,बहुमूल्य होता
निरंतर
काम इंसान के आता
ज़मीन पर
खुले छाते सा लगता
ऊंचाई में लंबा दिखने में
सुन्दर होता
फल स्वादिष्ट देता
कच्चे नारियल का जल
स्वाद में मीठा होता
तरो ताज़ा जिस्म को 
रखता
प्यासे की प्यास बुझाता
पका नारियल शगुन 
माना जाता
शुभ कार्यों में इश्वर को
चढ़ाया जाता
तेल, 
भोजन से औषधी तक
काम आता
झोपड़ों की छत को
पत्तों से ढका जाता 
झाड़ू से
काम सफाई का होता 
जटा का इस्तेमाल
कई रूप में होता
पेड़ नारियल का
बहुमूल्य होता
निरंतर काम इंसान
के आता
04-11-2010

No comments: