Wednesday, March 9, 2011

क्यूं लोग मज़ारों को संगेमरमर से सजाते




क्यूं लोग मज़ारों को
संगेमरमर से सजाते

दबे   हुओं   को और  दबाते
जीते हैं,जब नफरत से जीते

बाद मरने के मोहब्बत जताते
उनसे बड़ा   नहीं चाहने  वाला

दुनिया को  निरंतर   दिखाते
उन्हें अब आराम से सोने दो

अब तो उन्हें चैन से रहने दो
दोरंगे चेहरे से जीना  छोड़ दो
09—03-2011
डा.राजेंद्र तेला"निरंतर",अजमेर

No comments: